आज का पंचांग 6 मार्च : आज चैत्र कृष्ण तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को चैत्र कृष्ण तृतीया तिथि है और आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का पावन व्रत भी शुरू हो रहा है। भगवान गणेश का यह स्वरूप जीवन की बाधाओं को दूर कर बड़ी इच्छाएं पूरी करने वाला माना जाता है। आज चंद्रदेव कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जिसके स्वामी स्वयं चंद्रदेव हैं। हस्त नक्षत्र की ऊर्जा व्यक्ति को साहसी, मेहनती और लक्ष्यों के प्रति समर्पित बनाती है। गंड योग और विष्टि करण के समय अपनी वाणी में सहजता रखें और विवादों को सुधार के संकेत के रूप में समझें। दिन के सही संचालन के लिए दोपहर 12:09 बजे से 12:56 बजे तक के अभिजीत […]



