आज का राशिफल 11 अप्रैल : कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक रिश्तों और साझेदारी में सावधानी बरतें, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि: किसी भी मुद्दे को लंबा खींचने से बचें आज मकर राशि के चंद्रदेव आपके दसवें भाव से गोचर कर रहे हैं। यह बदलाव आपके ध्यान को पूरी तरह करियर और अनुशासन की ओर मोड़ रहा है। बारहवें भाव में सूर्यदेव, मंगलदेव, शनिदेव और अब बुधदेव के होने से आपकी दिमागी शांति थोड़ी प्रभावित हो सकती है। प्रथम भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति आपके आत्मविश्वास को गिरने नहीं देगी। हालांकि, ग्यारहवें भाव में कुंभ राशि के राहु के कारण दोस्तों या बड़े समूहों के बीच अपनी बात रखते समय सावधानी बरतें। प्यार के मामले में, शुक्रदेव की कृपा से आपका आकर्षण बना रहेगा, लेकिन किसी भी बहस को लंबा […]