आज का राशिफल 25 मार्च : वृषभ, वृश्चिक और मकर राशि वालों को आर्थिक मामलो में सजग रहना होगा, जानें अपना आज का भविष्यफल

मेष राशि : सामाजिक जटिलताओं के बीच अपनी सकारात्मकता को बनाए रखें आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और बौद्धिक विस्तार लेकर आया है। चंद्रमा के नौवें भाव में होने से आप छोटी-मोटी रोजमर्रा की चिंताओं से मुक्त होकर कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित होंगे। आपके ग्यारहवें भाव (लाभ स्थान) में ग्रहों का भारी जमावड़ा यह बताता है कि आपके निजी लक्ष्य तो स्पष्ट हैं, लेकिन सामाजिक माहौल थोड़ा अनिश्चित रह सकता है। सकारात्मक बात यह है कि आज आपके पास भाग्य का साथ है, जो आपको पुरानी समस्याओं के समाधान खोजने में मदद करेगा। वक्री बुधदेव के कारण डिजिटल संचार या इंटरनेट से जुड़े कामों में थोड़ी […]