आज का राशिफल 6 अप्रैल : कर्क राशि को बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, कन्या राशि के प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, जानें अपना भविष्यफल
मेष राशि, आपके आकर्षण में वृद्धि होगी आज चंद्रदेव वृश्चिक राशि में आपके आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो रहस्यों और मन के गहरे बदलावों की ओर इशारा है। देखा जाए तो, आपके बारहवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव के बैठने से आपकी ऊर्जा थोड़ी भीतर की ओर केंद्रित रहेगी। आपको अपनी छिपी हुई चिंताओं और आध्यात्मिक नींव के बीच एक सटीक संतुलन बनाने की जरूरत है। शुक्रदेव आपकी अपनी राशि में विराजमान हैं, जो आपके आकर्षण को बढ़ाएंगे और मानसिक उदासी से लड़ने में एक ढाल का काम करेंगे। प्रेम के मामले में आज आप आत्मा के स्तर पर जुड़ाव की तलाश करेंगे। कपल्स के लिए आज […]



