आज का राशिफल 21 अप्रैल : वसुमति योग से वृषभ, धनु और कुंभ राशि वालों का दिन रहेगा शुभ, जानिए अपना भविष्यफल
मेष राशि, कार्यों में व्यावहारिकता से होगा फायदा मेष राशि वालों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अधिक बोलने की वजह से आप उपहास का पात्र बन सकते हैं। साथ ही परिवार में आपको डांट भी सुनने को मिल सकती है। आज कारोबार में व्यावहारिक रूप से जितनी सक्रियता दिखाएंगे, उतना ही लाभ अर्जित करेंगे। आज खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। दोपहर तक आप काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। शाम को किसी मित्र के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। उसकी मदद से धन लाभ के आसार हैं। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण […]



