आज का राशिफल 17 नवंबर : चंद्रमा बना रहे हैं कलानिधि योग, मिथुन, कन्या और मकर सहित कई राशियों को शुभ लाभ
मेष राशि, वाद-विवाद कानूनी रूप ले सकता है मेष राशि के जातकों को आज के दिन व्यवसाय से जुड़ी कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपको भविष्य में लाभ देगी। यदि आज किसी उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होता है तो कानूनी रूप ले सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। शाम को अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो भविष्य में इसका लाभ आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी आपके हर फैसले में आपके साथ खड़ा नजर आएगा। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें। वृषभ राशि, शत्रुओं […]



