आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें प्रिय भोग और मंत्र

नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। मां कात्यायनी का जन्म ऋषि कात्यान के घर हुआ था इसलिए ही उनका नाम मां कात्यायनी पड़ा है। ऐसी मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से साहस में वृद्धि होती है। साथ ही मां कात्यायनी की पूजा से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को विजय प्राप्त करने में सफलता मिलती है। मां कात्यायनी की पूजा करने से सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। यहां विस्तार से जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि, भोग, मंत्र, आरती और नवरात्रि छठे दिन की पूजा का महत्व। मां कात्यायनी पूजा विधि इस दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर लें। इस […]