आज देशभर में कैब सेवाएं प्रभावित, ओला-उबर-रैपिडो ड्राइवरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

  दिल्ली। ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवर शनिवार को देशभर में हड़ताल पर हैं। ड्राइवरों ने इसे ऑल इंडिया ब्रेकडाउन नाम दिया है, जिसके तहत वे अपने मोबाइल ऐप बंद रखेंगे। इसका असर कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी सेवाओं पर पड़ सकता है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। इस हड़ताल का आह्वान तेलंगाना गिग वर्कर्स यूनियन और अन्य ड्राइवर संगठनों ने किया है। यूनियन का आरोप है कि कैब कंपनियां न तो न्यूनतम किराया तय कर रही हैं और न ही ड्राइवरों के लिए कोई स्पष्ट नियम बनाए गए हैं, जिससे उनका लगातार शोषण हो रहा है। ड्राइवर संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय […]