आबकारी भवन में आग लगी, सोमवार से होने वाली ऑडिट के दस्तावेज जलकर राख
रायपुर। राजधानी के आबकारी भवन की तीसरी मंजिल में शनिवार-रविवार की रात आग लग गई। आग उस हॉल में लगी, जहां छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के सभी अहम दस्तावेज और फाइलें रखी थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग रात 9 बजे के आसपास लगी और इसे बुझाने में आधी रात लग गई। बाहरी ग्रे टाइल्स पर आग के निशान अब भी साफ दिखाई दे रहे हैं। दस्तावेज और ऑडिट पर असर आग में इस साल की बिक्री का पूरा रिकॉर्ड और ऑडिट के लिए जरूरी फाइलें जलकर राख हो गईं। सोमवार से इस विभाग की ऑडिट होनी थी, लेकिन अब रिकॉर्ड नष्ट होने से अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के […]



