आयुष्मान योजना पर सवाल: रायपुर के बड़े अस्पतालों को नोटिस, इलाज से इनकार का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सरकार जहां इस योजना को सफल बता रही है, वहीं शहर के कुछ नामी निजी अस्पतालों पर योजना के तहत मरीजों का इलाज करने से इनकार करने के आरोप लगे हैं। शिकायतों के आधार पर सरकार ने संबंधित अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, श्री नारायणा हॉस्पिटल और बालगोपाल हॉस्पिटल समेत कई अस्पतालों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों के आधार पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, वहीं कुछ मामलों में जांच भी […]