लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला, आरोपियों पर FIR
मुंगेली.जिले के लोरमी क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र खुड़िया के ग्राम झरिया भुकूनाला में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। इस घटना में 02 वनरक्षक घायल हुए एवं 02 को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार के निर्देशन में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। सभी की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। डी एफ ओ अभिनव कुमार ने बताया कि जिले के वन परिक्षेत्र […]



