आर्थिक अनियमितता पर कार्रवाई: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव निलंबित

  रायपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में आर्थिक अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव एवं वर्तमान उप कुलसचिव शैलेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में क्रय-विक्रय प्रक्रिया में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के बाद जांच कराई गई थी। इसके लिए एक जांच समिति गठित की गई, जिसकी रिपोर्ट में सामग्री खरीद में गंभीर आर्थिक अनियमितताएं सामने आईं। विशेष रूप से Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के माध्यम से की गई खरीदी में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रिया संबंधी गड़बड़ियों की पुष्टि हुई […]