Big Breaking : आशा भोसले ने छोड़ी दुनिया , 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन ,सीने में संक्रमण के कारण कल अस्पताल में हुई थीं भर्ती

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि की है।करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिन शनिवार को आशा भोसले के तबीयत बिगड़ने की खबर आई। गायिका की […]