इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसरों और अन्य पदों के इंटरव्यू स्थगित
रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज मंगलवार को होने वाले इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए हैं। कहा जा रहा है कुलपति डॉ गिरीशचंद्र चंदेल के भाई के निधन की वजह से स्थगित किया गया है। अंदर खाने की खबरों के अनुसार गड़बड़ी की शिकायत पर राजभवन ने रोकने के आदेश दिए हैं। विश्वविद्यालय में लंबे समय बाद कई पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू होने वाले थे।ऐन इंटव्यू के दिन स्थगित करने के फरमान से आवेदक निराश हो गए।



