13 साल बाद खत्म हुआ दर्द: इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई

  दिल्ली। 13 वर्षों तक दर्द और बेबसी की जिंदगी जीने के बाद हरीश राणा को बुधवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद एम्स में उनका निधन हो गया। इसके बाद दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित शवदाह गृह में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों के साथ-साथ सोसायटी के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने हरीश को श्रद्धांजलि अर्पित की। हरीश के निधन की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई परिवार के साहस और संघर्ष की […]