इराक में अमेरिकी KC-135 विमान क्रैश, ईरान समर्थित गुट ने हमले का दावा किया
इंटरनेशनल न्यूज़ । ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष के बीच गुरुवार को अमेरिकी सेना का एक Boeing KC‑135 Stratotanker रिफ्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा चलाए जा रहे सैन्य अभियान Operation Epic Fury के दौरान हुई। अमेरिकी कमांड United States Central Command (CENTCOM) ने बयान जारी कर बताया कि घटना “फ्रेंडली एयरस्पेस” में हुई और इसमें दो विमान शामिल थे। एक विमान सुरक्षित उतर गया, जबकि दूसरा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेना का बयान अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह संकेत नहीं मिला है कि दुर्घटना दुश्मन के हमले या फ्रेंडली फायर के कारण हुई। फिलहाल बचाव और […]



