ईद के मंच से ममता का भाजपा पर हमला, वोटर लिस्ट को लेकर दी चेतावनी

  कोलकाता। Eid al-Fitr के मौके पर Mamata Banerjee ने बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता के मतदान के अधिकार को किसी भी कीमत पर छीने नहीं जाने दिया जाएगा और इसके खिलाफ अंतिम दम तक लड़ाई जारी रहेगी। कोलकाता के Red Road पर ईद की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि Bharatiya Janata Party के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में बदलाव कर लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। वोटर लिस्ट पर बढ़ा विवाद All India Trinamool Congress (टीएमसी) ने आरोप लगाया […]