ईरान का पलटवार: खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों पर हमले, कई देशों ने एयरस्पेस बंद किया
इंटरनेशनल न्यूज़। मिडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ गया है। Iran ने अमेरिकी और Israel के संयुक्त हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है। ईरान ने Kuwait, Bahrain, Qatar, Saudi Arabia और United Arab Emirates में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने का दावा किया है। कतर की राजधानी Doha में अमेरिकी ठिकानों पर हमले की कोशिश की गई। कतर के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश की सुरक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। बहरीन ने पुष्टि की है कि अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के मुख्यालय […]



