ईरान का सऊदी अरब पर हमला: प्रिंस सुल्तान एयरबेस बना निशाना, 5 अमेरिकी विमान क्षतिग्रस्त
इंटरनेशनल न्यूज। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और अधिक खतरनाक होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद ईरान भी लगातार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बीच यह टकराव अब 15वें दिन में पहुंच गया है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी बीच सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी सैन्य एयरबेस पर ताबड़तोड़ हमला किया। बताया जा रहा है कि इस हमले में अमेरिकी वायुसेना के कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस को निशाना बनाया […]



