ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर: मोजतबा खामेनेई संभालेंगे देश की कमान
इंटरनेशनल न्यूज़। ईरान की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। दिवंगत सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei को देश का नया सुप्रीम लीडर घोषित कर दिया गया है। यह घोषणा सोमवार तड़के ईरानी सरकारी टीवी के माध्यम से की गई। यह फैसला ऐसे समय आया है जब हाल ही में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव और संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। लंबे समय से मोजतबा खामेनेई को उनके संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था, हालांकि उन्होंने पहले कभी कोई सरकारी पद नहीं संभाला था और न ही किसी चुनाव में हिस्सा लिया था। धार्मिक विशेषज्ञ सभा ने किया […]



