ईरान ने खोला होर्मुज मार्ग: भारत को तेल सप्लाई में राहत, वैश्विक तनाव के बीच बड़ा कदम

नई दिल्ली। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान ने बड़ा फैसला लिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि भारत सहित कुछ देशों के जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। ईरान ने जिन देशों को राहत दी है, उनमें भारत के अलावा चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान भी शामिल हैं। हालांकि, सभी जहाजों को इस मार्ग से गुजरने से पहले ईरानी अधिकारियों के साथ समन्वय करना अनिवार्य होगा। ऊर्जा संकट पर मिल सकती है राहत यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब इस अहम समुद्री मार्ग को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ रही थी। […]