ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर किया हमला, 15 भारतीय क्रू सदस्य सवार

  इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित मौत के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। जवाबी कार्रवाई के तहत ईरान ने ओमान तट के पास स्थित रणनीतिक जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक तेल टैंकर को निशाना बनाया। यह हमला ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप क्षेत्र में, खासाब बंदरगाह से लगभग पांच नॉटिकल मील उत्तर में हुआ। “स्काईलाइट” नामक यह टैंकर पलाऊ के झंडे के तहत संचालित हो रहा था। घटना से पहले दुकम बंदरगाह पर ड्रोन हमलों की भी सूचना मिली थी। ओमान के Maritime Security Center (एमएससी) के अनुसार, हमले में कम से कम […]