ईरान–रूस युद्धाभ्यास के बीच पश्चिम एशिया में बढ़ी हलचल, अमेरिकी विमानवाहक पोत की तैनाती से तनाव गहरा

  तेहरान। ईरान ने गुरुवार को रूस के साथ अपना वार्षिक सैन्य युद्ध अभ्यास किया। यह अभ्यास ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी विमानवाहक पोत पश्चिम एशिया के करीब पहुंच रहा है। दोनों देशों के बीच यह सैन्य सहयोग ऐसे माहौल में हुआ है, जब तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव फिर बढ़ता दिख रहा है। अमेरिका और ईरान दोनों ने संकेत दिए हैं कि यदि परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता विफल रहती है, तो स्थिति टकराव की ओर बढ़ सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ समझौते की उम्मीद रखते हैं, हालांकि वार्ताएं लंबे समय से ठप पड़ी हैं। दूसरी ओर, […]