ईस्टर पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की युद्धविराम की घोषणा , यूक्रेन से की सीजफायर लागू करने की अपील

  इंटरनेशनल न्यूज़। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में ईस्टर के मौके पर युद्धविराम की घोषणा की। क्रेमलिन की ओर से कहा गया कि यह युद्धविराम शनिवार शाम 6 बजे (मॉस्को समय) से शुरू होकर ईस्टर रविवार की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। राष्ट्रपति पुतिन ने यह घोषणा जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल गेरासिमोव के साथ एक बैठक में की। पुतिन ने गेरासिमोव के साथ बैठक में कहा, मानवीय भावना को ध्यान में रखते हुए आज शाम छह बजे से लेकर ईस्टर की मध्यरात्रि तक रूसी पक्ष युद्धविराम की घोषणा करता है। इस अवधि के दौरान सभी सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश देता हूं।   […]