उत्तर भारत में बढ़ने लगी सर्दी, पंजाब में कई जगहों पर गिरा पारा, कश्मीर में माइनस 5 डिग्री पहुंचा तापमान

दिल्ली। बारिश के बाद उत्तर भारत अब सर्दी की चपेट में आते जा रहा है। कश्मीर घाटी में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। पंजाब में भी कुछ जगहों पर पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे गोता लगा रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बारिश का प्रकोप बना हुआ है। कुछ तटीय जिलों में तेज बारिश को लेकर ऑरेंज और कुछ में यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात […]

CG Weather : उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ठिठुरन, इन जिलों के लिए जारी किया गया शीतलहर का अलर्ट

रायपुर। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई। इन जिलों में रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। अंबिकापुर में 10 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान दर्ज किय गया है। मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर […]

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से छत्तीसगढ़ में शीतलहर की संभावना, इन जिलों में गिरेगा तापमान

रायपुर। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन जिलों में राजधानी रायपुर, सरगुजा, राजनांदगाव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे जिले शामिल है। ⁠ मौसम विभाग ने इन जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं राजधानी रायपुर में भी अब कड़ाके ठंड महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग बिना गरम […]

उत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन: पंजाब में अब तक 51 की मौत, हरिद्वार में टनल के पास ट्रैक में गिरा मलबा, 23 ट्रेनें प्रभावित

दिल्ली। उत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते लोगों की दुश्वारियां जारी हैं। सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे हरिद्वार में टनल के पास रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से रेल यातायात करीब 11 घंटे बंद रहा। इस दौरान 23 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 51 पर पहुंच गई है और 3.87 लाख लोग प्रभावित हैं। 4.34 लाख एकड़ क्षेत्र में फसले भी बर्बाद हो गई है। राज्य सरकार ने प्रति एकड़ 20,000 रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश से हालात खराब बने हुए हैं और कई सड़कें बंद हैं। कटड़ा […]