उदित नारायण पर गंभीर आरोप: पहली पत्नी की शिकायत पर एफआईआर की तैयारी, 30 साल पुराने मामले की होगी जांच
एंटरटेनमेंट न्यूज़। बॉलीवुड गायक उदित नारायण के खिलाफ उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रंजना ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति और उनके परिजनों ने वर्षों पहले बिना जानकारी दिए उनका गर्भाशय (यूट्रस) निकलवा दिया। पुलिस के अनुसार, मामला लगभग 30 साल पुराना बताया जा रहा है और तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रंजना नारायण अपने वकील करुणाकांत झा के साथ थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाज से उदित नारायण से हुई थी। उनके अनुसार, करियर बनाने के लिए मुंबई जाने के बाद उदित नारायण […]



