CG Crime : उरला मेटल पार्क में मिला कंकाल, लापता व्यक्ति होने की आशंका
रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र स्थित मेटल पार्क इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक कंकाल बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कंकाल की पहचान दिलीप नामक व्यक्ति के रूप में की जा रही है, जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह करीब एक महीने से लापता था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई गई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की […]



