ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मलबा गिरने से यातायात बाधित, केदारनाथ यात्रा कुछ समय के लिए रोकी गई, यमुनोत्री हाईवे अब भी बंद

  रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बीती रात से मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश के चलते सोनप्रयाग में कुछ समय के लिए यात्रियों को रोका गया।वहीं यमुनोत्री हाईवे ओजरी के पास लगातार 12वें दिन भी बंद है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजमार्ग निर्माण खंड द्वारा यहां बैली ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। ईई मनोज रावत ने बताया कि ब्रिज पर डेग प्लेट बिछाई जा रही है और दोपहर बाद इसे यातायात के लिए खोलने की संभावना है। प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 87 सड़के बंद हैं। राज्य […]