एक्ट्रेस जरीन खान की मां का निधन, लंबे समय से थीं बीमार,सोशल मीडिया में किया शेयर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री Zareen Khan की मां परवीन खान का बुधवार को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस दुखद समाचार की जानकारी जरीन खान की टीम ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। जारी बयान में बताया गया कि परवीन खान ने 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रही थीं, जिसके चलते जरीन खान लगातार फैंस से उनकी मां के लिए दुआ करने की अपील कर रही थीं। परिवार के अनुसार, परवीन खान का अंतिम संस्कार (सुपुर्द-ए-खाक) आज सुबह मुंबई के Versova इलाके में किया जाएगा। जरीन खान का करियर Zareen Khan ने अपने फिल्मी करियर की […]



