एक साल जेल में रहने के बाद बजट सत्र में शामिल हुए कवासी लखमा,बीजेपी नेताओं से गले लगकर की मुलाकात,बीजेपी नेताओं से गले लगकर की मुलाकात
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा सदन में उपस्थित हुए और उनका यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुमति मिलने के बाद वे सदन पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बगल में बैठते दिखे। सदन में आते ही कवासी लखमा ने बीजेपी नेताओं से गले मिलकर सौहार्द का परिचय दिया। वीडियो में वे सबसे पहले मंत्री रामविचार नेताम और इसके बाद अजय चंद्राकर से गले मिलते नजर आए, जबकि कांग्रेस के अन्य विधायक यह दृश्य देखते रहे। जानकारी के अनुसार, कवासी लखमा को बजट सत्र में उपस्थित होने की विशेष अनुमति दी गई थी। […]



