एलपीजी सप्लाई पर राहत: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़े दो टैंकर, 65 लाख से ज्यादा सिलिंडर भरने जितनी गैस
नई दिल्ली। देश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारत के झंडे वाले दो एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। उम्मीद है कि ये जहाज अगले दो दिनों में भारतीय तटों तक पहुँच जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पाइन गैस’ और ‘जग वसंत’ नाम के ये दोनों टैंकर सोमवार सुबह फारस की खाड़ी से रवाना हुए और सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया। दोनों जहाज एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, इन दोनों जहाजों में कुल 92,612 टन एलपीजी लदी हुई है। […]



