एसएमएस वाटरग्रेस की मोनोपोली खत्म हो,छोटे क्लिनिक बायोमेडिकल वेस्ट के चार्ज से फ्री हो

  रायपुर। आज आयोजित अंतर्विभागीय समिति की बैठक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन से संबंधित शुल्क संरचना पर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज कराईं। IMA स्टेट प्रेसिडेंट डॉ अनूप वर्मा जी ने विशेष रूप से छोटे क्लिनिक, डेंटल क्लिनिक एवं फिजियोथेरेपी क्लिनिक पर लगाए जा रहे बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन शुल्क को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की। उनका कहना था कि इन संस्थानों में बायोमेडिकल कचरे का उत्पादन अत्यंत सीमित होता है, फिर भी उन पर अनावश्यक आर्थिक भार डाला जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। इसके साथ ही IMA ने यह भी मुद्दा उठाया कि वर्तमान में अस्पतालों पर शुल्क बिस्तरों (beds) की […]