ओजोन परत की सुरक्षा के लिए अदाणी फाउंडेशन का संकल्प – मिलुपारा स्कूल में विविध प्रतियोगिताएँ
रायगढ़।जीपी-3 कोल माइंस की सीएसआर शाखा अदाणी फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला, मिलुपारा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसका संरक्षण न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और जैव विविधता को भी सुरक्षित रखता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता तथा वैज्ञानिक मॉडल की प्रदर्शनी जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों को ओजोन परत के संरक्षण […]


