ओडिशा के चिल्का झील में उठा विशाल बवंडर, पर्यटकों और मछुआरों में फैली दहशत

भुवनेश्वर। ओडिशा की चिल्का झील पर शुक्रवार को एक विशाल बवंडर दिखाई दिया, जिसने वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय मछुआरों में दहशत फैला दी।यह बवंडर बारिश के बाद बना और कृष्णप्रसाद ब्लॉक के अंतर्गत कालीजई क्षेत्र के पास दिखाई दिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, चिलिका में इससे पहले भी ऐसे बवंडर कई बार देखे गए हैं। वर्ष 2020 में आए एक बवंडर ने गाम्भारी क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें पांच मछली पकड़ने वाली नावें और दो घर नष्ट हो गए थे। हालांकि, इस बार का घटनाक्रम भयावह होने के बावजूद भी किसी […]