ओमान के सलालाह पोर्ट पर ड्रोन हमला, तेल टैंकों में लगी आग,आसमान में दिखा धुंआ

  इंटरनेशनल न्यूज़। ओमान के सलालाह बंदरगाह पर ड्रोन हमले की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में तेल भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में आग लग गई और काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया। हालांकि समुद्री सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस घटना में किसी व्यापारिक जहाज को नुकसान नहीं पहुंचा है। बंदरगाह पर एक साथ कई ड्रोन दागे गए रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमान के दक्षिणी हिस्से में स्थित Port of Salalah पर एक साथ कई ड्रोन दागे गए। ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म Ambrey ने भी बंदरगाह के बुनियादी ढांचे पर हमले की पुष्टि की है। स्थानीय मीडिया और […]