ओम बिरला ने नई बांग्लादेश सरकार के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, भारत आने का आमंत्रण दिया

  ढाका। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को ढाका में नई बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। उन्होंने रहमान को पद ग्रहण की बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया। बिरला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारत हमेशा बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र बनाने के प्रयासों का समर्थन करता है। दोनों नेताओं ने भारत और बांग्लादेश के लोगों के कल्याण के लिए सहयोग बढ़ाने की आशा व्यक्त की। बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने बताया कि तारिक रहमान ने भारत और प्रधानमंत्री […]