चुनावी चंदे के लिए आम जनता की जेब पर डकैती — कन्हैया अग्रवाल
० ₹210 से ₹270 तक पहुंची कीमतें; ,छत्तीसगढ़ की जनता से प्रतिमाह 100 करोड़ की अतिरिक्त वसूली का आरोप ० कस्टम मिलिंग के बाद अब सीमेंट बना अवैध वसूली का नया ‘मॉडल’ रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने सीमेंट की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर राज्य सरकार और सीमेंट कंपनियों के ‘गठबंधन’ पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस बढ़ोतरी को “चुनावी चंदे के लिए लूट की खुली छूट” करार देते हुए कहा कि पांच राज्यों के चुनाव फंड के लिए जनता के पसीने की कमाई को सीमेंट माफियाओं के हवाले कर दिया गया है । श्री अग्रवाल ने तर्क दिया कि कीमतों […]



