कफ सिरप मामला : 39 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 45 करोड़ की संपत्ति जब्त, मुख्य आरोपी शुभम पर कुर्की की तैयारी

  वाराणसी। वाराणसी में कफ सिरप तस्करी के बड़े मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 39 हजार पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में पेश की है। इस मामले में अब तक 30 आरोपियों की लगभग 45 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। वहीं, गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल अभी फरार है और उसकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह मामला 15 नवंबर 2025 को दर्ज हुआ था, जिसकी जांच करीब 142 दिनों तक चली। औषधि निरीक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुभम जायसवाल, उसके पिता और अन्य साथियों सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच […]