कबीरधाम: 165 आदिवासी परिवारों ने हिन्दू धर्म में वापसी ,विधायक भावना बोहरा ने पांव पखारकर किया स्वागत
कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में ग्राम कुल्हीडोंगरी में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मान एवं अभिनंदन समारोह के दौरान लगभग 165 आदिवासी परिवारों ने अपने मूल धर्म और परंपराओं की ओर लौटकर हिंदू धर्म में घर वापसी की। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा विधायक भावना बोहरा ने परंपरागत रूप से पांव पखारकर सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक पहल नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक एकता और आत्मगौरव से जुड़ा एक बड़ा सामाजिक अभियान है। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और आदिवासी/वनवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि डबल इंजन सरकार […]



