कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ पर हुई संगोष्ठी

  कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 19 फरवरी 2026 को सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) पर आधारित संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इस अवसर पर महाविद्यालय में ईएलसी क्लब का गठन किया गया। संगोष्ठी में उपस्थित सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ एवं एस.आई.आर.का महत्व बताया तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा को एक जागरूक मतदाता के रूप में अपने मतदान केंद्र […]