CG Crime : कलेक्टोरेट पार्किंग से 36.50 लाख की रकम गायब, करीबी दोस्त ने ही रची साजिश
रायपुर। राजधानी रायपुर में कलेक्टोरेट से सटी मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कार से 36 लाख 50 हजार रुपये चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि इस वारदात को अंजाम किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पीड़ित के पुराने परिचित ने ही दिया। रजिस्ट्री के लिए लाए थे नकद रकम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पिरदा निवासी ज्ञानप्रकाश पांडे ने पिरदा स्थित एक प्लॉट का सौदा गंगूराम यादव से किया था। रजिस्ट्री कराने के लिए वह 36,50,000 रुपये नकद लेकर अपने परिचित नितिन सोनी के साथ कार से रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा। कार को मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा कर ज्ञानप्रकाश कागजी प्रक्रिया पूरी करने अंदर चले […]



