कवर्धा : चिल्फी घाटी में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान पहली बार 3-4°C तक गिरा,बर्फ में तब्दील हुआ ओंस
कवर्धा। मैकल पर्वत श्रृंखला के तलहटी में बसे कवर्धा के चिल्फी घाटी में इस सप्ताह मौसम ने ठंड के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीती रात यहां सीजन का सबसे अधिक ठंडा अनुभव किया गया। पहली बार घाटी में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे रात में गिर रही ओस जमने लगी। सुबह खाली खेतों, पुआल के ढेर और फूल-पत्तियों पर ओस बर्फ जैसी दिखाई दे रही है। वहीं रायपुर–जबलपुर एनएच 30 में कोहरे के चलते दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की गति धीमी पड़ गई है। हवा में नमी और ठंडक बनी रहने के कारण दिन में भी हल्की सिहरन महसूस हो रही […]



