कहीं धूप तो कहीं बर्फबारी: देश के 9 राज्यों में बदलेगा मौसम ,चार दिन तक बारिश का अलर्ट
दिल्ली। देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 फरवरी से अगले चार दिनों तक 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार जिन राज्यों में बारिश के आसार हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कर्नाटक शामिल हैं। 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 22-23 फरवरी को […]



