कांकेर में 21 नक्सलियों ने AK-47 समेत अन्य हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण, रेड कारपेट बिछाकर किया गया स्वागत

कांकेर। कांकेर जिले में सक्रिय रहे 21 नक्सलियों ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। जंगलवार कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी नक्सलियों का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया गया। बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को संविधान की प्रति भेंट कर मुख्यधारा में उनका स्वागत किया। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी अभियान के बीच पुलिस ने हाल ही में अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब मुठभेड़ की जगह आत्मसमर्पण को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस ने नक्सलियों को साफ संदेश दिया था कि यदि वे आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटते हैं तो […]

कांकेर में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर ,8 पुरुष और 13 ,महिलाओं ने बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

कांकेर। कांकेर में 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें कुएमारी एरिया कमेटी और किसकोड़ो एरिया कमेटी के नक्सली शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में 13 महिला और 8 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में 4 DVCM, 9 ACM और 08 पार्टी सदस्य शामिल है। जिनके पास 03 एके-47 रायफलें, 4 SLR, 2 इंसास, 1 BGL समेत कई हथियार मिले है। इसके अतिरिक्त कामतेडा कैंप में 50 नक्सली BSF के पास मौजूद है। इस मामले में भी जल्द बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही है। सभी नक्सली अंतागढ़ क्षेत्र में सक्रिय थे। कुछ दिन पहले ही कामतेड़ा कैंप में 50 नक्सलियों ने […]

कांकेर : नेशनल हाईवे-30 पर बस ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, 2 CRPF जवान समेत 12 यात्री घायल

कांकेर। कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर एक बस ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार हाईवे पर ट्रक सड़क किनारे खड़ा था तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में CRPF के दो जवान भी घायल हुए है।  

कांकेर में नक्सलियों ने फिर बहाया खून,मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुजारी कांकेर गांव में नक्सलियों ने ग्रामीण मड़कम भीमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। वहीं सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने ग्रामीण रवा सोना की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में जानकारी मिली है कि बुधवार रात लगभग नौ बजे हथियारबंद नक्सलियों का दल बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुजारीकांकेर गांव पहुंचा और मड़कम भीमा पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उसे घर से बाहर निकाला। बाद में नक्सलियों ने धारदार हथियार से भीमा की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां […]

कांकेर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, मिली बड़ी सफलता

कांकेर। कांकेर में रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ कांकेर और गरियाबंद जिलों की सीमा पर स्थित एक वनक्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम सुबह नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कांकेर और गरियाबंद से राज्य पुलिस की एक इकाई, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान शामिल थे।अधिकारी ने बताया कि अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक तीन नक्सलियों के शव और तीन हथियार बरामद किए गए हैं।उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों में माओवादियों […]

कांकेर के कोयलीबेड़ा में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में मिली कई विस्फोटक सामग्री

कांकेर। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली है। थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के टेकापानी-बड़गांव के बीच पहाड़ी जंगलों में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई के दौरान घटनास्थल से रिवाल्वर, कारतूस सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर रवाना हुई टीम पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज अमित तुकाराम कांबले (भा.पु.से.), बीएसएफ उप महानिरीक्षक कन्हारगांव सेक्टर विपुल मोहन बाला और कांकेर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं एसपी आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सुरक्षा बलों का दल अभियान पर निकला था। […]

कांकेर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तेंदुए की दहशत : बछड़े पर हमला कर ले ली जान ,इलाके में हड़कंप

  कांकेर। कांकेर शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इमलीपारा के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक तेंदुआ नजर आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ कॉलोनी की बाउंड्रीवाल लांघता हुआ नजर आया। वहीं तेंदुए ने एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। इस दौरान पूरे मंजर का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। यह मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जैसे ही लोगों ने तेंदुए को बाउंड्रीवाल पर चढ़ा देखा और वीडियो बनाना शुरू किया। जिसके बाद तेंदुआ अचानक दीवार से कूदकर कॉलोनी की ओर भागा और एक गाय के बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार […]

कांकेर में मॉस सुसाइड : एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, 3 बच्चों की मौत, दंपति की हालत गंभीर

कांकेर।छत्तीसगढ़ के कांकेर में मॉस सुसाइड का मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया जिससे तीन बच्चों की मौत हो गई है तथा दंपति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार रात परतापुर थाना क्षेत्र में चंद्रपुर ग्राम पंचायत के ‘परलकोट विलेज-70’ की है जहां गांव के निवासी देवेंद्र बैरागी (36) ने खाने में जहर मिलाकर अपने बच्चों दीप्ती बैरागी (12), जुतिका बैरागी (नौ) और देवराज बैरागी (छह) को खिला दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद बैरागी और उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया।अधिकारियों ने बताया कि […]

कांकेर में तेंदुए ने मचाया आतंक , आदमखोर ने मासूम बच्चे पर किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों में दहशत

  कांकेर। कांकेर में तेंदुए की दस्तक ने आतंक मचा दिया है। आदमखोर तेंदुएं आज ने फिर जिले के दुधावा क्षेत्र में एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि अब तक 5 बच्चों पर कर तेंदुआ हमला कर चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को अस्पताल भिजवाया। आपको बता दें कि इस इलाके के लोग दहशत में जीने मजबूर है। वहीं वन विभाग की टीम अभी तक तेंदुए को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहें है, अब देखना होगा कि इस घटना के बाद प्रशासन क्या एक्शन लेती है?