कांग्रेस दफ्तर में बवाल: नेताओं के बीच मारपीट, कुर्सियां टूटीं

  महासमुंद।गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला कार्यालय में जमकर हंगामा देखने को मिला। प्रेसवार्ता के बाद पार्टी नेताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, महंगाई के मुद्दे पर जिला अध्यक्ष द्वारा प्रेसवार्ता रखी गई थी। लेकिन कार्यक्रम में अपेक्षा से कम कार्यकर्ता पहुंचे, जिससे नाराजगी का माहौल बन गया। इसी बात को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष व पार्षद विजय साव के बीच तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। विवाद के दौरान कार्यालय के अंदर कुर्सियां तोड़ी गईं, कांच के सामान में भी तोड़फोड़ की गई. […]