काबुल में एयरस्ट्राइक के बाद बड़ा धमाका, अस्पताल पर हमले का दावा; पाकिस्तान ने आरोपों को किया खारिज
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक भीषण धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने काबुल के एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर एयरस्ट्राइक की, जिसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ और आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। वायरल वीडियो में आग की लपटें और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में सुरक्षा बल टॉर्च की रोशनी में मलबे से शवों को निकालते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इन वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी तक नहीं हो […]



