कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। मैट्स लॉ स्कूल, मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अधीन, द्वारा दिनांक 19/02/2026 को शुभम के-मार्ट, कमल विहार, रायपुर (छ.ग.) में “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (POSH Act)” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, समानता एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु POSH अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना था। यह अधिनियम कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं शिकायतों के प्रभावी निवारण की व्यवस्था सुनिश्चित करता है तथा प्रत्येक संस्थान में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के गठन को अनिवार्य बनाता है। कार्यक्रम […]