Big News : कुख्यात नक्सली पापा राव के सरेंडर की अटकलें तेज, पुलिस निगरानी में लाने की तैयारी
रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच कुख्यात नक्सली नेता पापा राव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पापा राव अपने 17 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने की तैयारी में है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की टीम उसे लेने के लिए जंगल के एक गोपनीय स्थान की ओर रवाना हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि उसे बीजापुर से होते हुए जगदलपुर लाया जा सकता है, जहां वरिष्ठ अधिकारियों के सामने औपचारिक सरेंडर की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। इस […]



