कुलगाम में अखल मुठभेड़ 9वें दिन जारी : दो जवान शहीद , दो अन्य जवान भी घायल, एक आतंकी ढेर

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच नौवें दिन मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। जबकि दो अन्य जवान घायल हैं। घायलों को 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है। चिनार कोर ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, अखल में रात भर धमाके और गोलीबारी होती रही। इस दौरान सेना के दो जवान बलिदान हो गए, जबकि गोलीबारी में दो अन्य जवान घायल भी हुए हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह बलिदान हुए हैं। एक आतंकवादी के भी मारे जाने की खबर है। ऑपरेशन अखल 9वें दिन भी जारी सुरक्षाबलों ने अखल जंगल क्षेत्र […]

कुलगाम में तीसरे दिन भी सेना का इस साल का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी, अब तक तीन आतंकी ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में तीसरे दिन भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। आज एक और आतंकवादी मारा गया है। शनिवार को दो आतंकी मारे गए थे। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले में शनिवार को लश्कर-ए-ताइबा के हारिस नजीर समेत दो आतंकियों को मार गिराया था। ये जिले में अखल के जंगल में छिपे थे। इसमें एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है। उन्हें श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के चलते सैन्य ऑपरेशन जारी है। शनिवार की रात में गोलीबारी होती रही। शनिवार को […]