केंद्रीय अनुबंध में ईशान और श्रेयस की वापसी, पंत को फायदा; रोहित-विराट ग्रेड ए+ में बरकरार,ग्रेड ए में जुड़ा इनका नाम

  स्पोर्ट्स न्यूज़। बीसीसीआई ने साल 2024-2025 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध की सूची का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में कुल 34 खिलाड़ी हैं। चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में रखा गया है। वहीं, छह खिलाड़ियों को ए ग्रेड में रखा गया है। पांच खिलाड़ी बी ग्रेड और 19 खिलाड़ी सी ग्रेड में हैं। नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है। इन सभी को ग्रेड-सी में रखा गया है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फायदा हुआ है। वह ग्रेड-बी से ग्रेड- ए में प्रमोट किए गए हैं। इस केंद्रीय अनुबंध की सबसे बड़ी […]